सूचना के 1 घंटे बाद ग्रामप्रधान पहुंचे घटनास्थल पर
——————————————-
सब की नजर संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के गांव डिहई का पूरा ( लौंह ) निवासी केदारनाथ पाण्डेय ( लालजी ) के पशुशाला में गाय, भैंस बंधी थी। 10 फरवरी की रात्रि में आवारा सांड़ ने घुसकर भैंस को मार डाला। भैंस चिल्लाई तो परिजनों ने पशुशाला में जाकर देखा तो भैंस तड़पकर मर गई। सुबह होते ही भैंस की मौत की खबर सुनते ही गांव व आसपास के लोगों ने लालजी पाण्डेय के आवास पर पहुंचकर भैंस को देखकर दंग रह गए। परिजनों ने पशु विभाग, स्थानीय लेखपाल और मुँगराबादशाहपुर थाने के साथ- साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर सूचना दे दिया। आपको बता दें कि गांव में आवारा पशुओं का इस कदर आतंक फैल गया है कि लोग रात्रि भर जागने पर मजबूर हो गए हैं। रात्रि के समय में आवारा सांड़ों के आतंक से लोग अब गाय, भैंस को बचाने के लिए जागते रहते हैं। लालजी पाण्डेय की भैंस के मरने की सूचना ग्रामप्रधान लौंह पवन शर्मा को दिया गया लेकिन ग्रामप्रधान 1 घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal