Home / Flash / राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (एम0डी0ए0) का उद्घाटन सदस्य, विधान परिषद बृजेश सिंह (प्रिंसू) ने किया

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (एम0डी0ए0) का उद्घाटन सदस्य, विधान परिषद बृजेश सिंह (प्रिंसू) ने किया

सब की नजर

जौनपुर (सू.वि.)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह ने अवगत कराया है कि जिला पुरूष चिकित्सालय, जौनपुर में 10 फरवरी 2023 से 27 फरवरी 2023 तक संचालित राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (एम0डी0ए0) का उद्घाटन माननीय सदस्य, विधान परिषद बृजेश सिंह (प्रिंसू) द्वारा लाभार्थी को फाइलेरिया की दवा खिलाकर एवं स्वयं दवा खाकर किया गया।
इस अवसर पर डॉ0 एस0सी0 वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकरी, डॉ0 राजीव यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकरी, डॉ0 एस0पी0 मिश्र, अपर मुख्य चिकित्साधिकरी, डॉ0 के0के0 राय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, डॉ0 बी0पी0 सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, सत्यव्रत त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक एवं विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी दवा खाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किये।
अपर मुख्य चिकित्साधिकरी डॉ0 राजीव यादव ने अवगत कराया है कि भारत सरकार के विशेषज्ञों के मत के अनुसार आयु वर्ग के अनुरूप वर्ष में एक बार पांच वर्षो तक फाइलेरिया की दवा (डी0ई0सी0) का सेवन करने से फाइलेरिया के लक्षण परिलक्षित नहीं होते हैं। यह कार्यक्रम जनपद में वर्ष 2004 से चलाया जा रहा हैं। कार्यक्रम के अन्तर्गत दवा खाली पेट नहीं खाना हैं। 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलायें एवं अत्यधिक बीमार लोगों को दवा नहीं खाना हैं। कार्ययोजना के अनुसार कार्यक्रम की अवधि में नियत टीम निर्धारित तिथि पर घर-घर जाकर अपने सामने लाभार्थियों को आयुवर्ग के अनुरूप दवा खिलाएंगी ।
मा0 सदस्य, विधान परिषद बृजेश सिंह (प्रिंसू) ने अपने सम्बोधन में जनपद वासियों से अपील किया है कि शत-प्रतिशत लोग घर पर दवा खाकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *