Home / Flash / हर घर जल हर घर नल शिव गंगा सेवा समिति भदोही की तरफ से हसनपुर में बृहद गोष्ठी संपन्न, गोष्ठी में ग्रामीणों ने भारी संख्या में हुए सामिल

हर घर जल हर घर नल शिव गंगा सेवा समिति भदोही की तरफ से हसनपुर में बृहद गोष्ठी संपन्न, गोष्ठी में ग्रामीणों ने भारी संख्या में हुए सामिल

दिनेश कुमार मौर्य

मुंगरा बादशाहपुर,जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम हसनपुर में आज दिनांक 9 फ़रवरी 2023को प्रा० पाठ शाला हसनपुर के प्रांगड़ में शिव गंगा सेवा समिति भदोही के तत्वाधान में हर घर जल हर घर नल कार्यक्रम के तहत विशाल गोष्ठी संपन्न हुई।जिसमें शुद्ध पेयजल एवं जल संचय के विषय में समिति के प्रोजक्ट मैनेजर मनोज कुमार यादव ने ग्रामीणों को विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए लोगों को कनेक्शन लेने के लिए भी जानकारी दिए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान टी० एन ० यादव , ग्राम सचिव विनीत सिंह, डॉ दिनेश कुमार मौर्य भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक, विजय कुमार मौर्य, रोजगार सेवक श्रीमती गीता कनौजिया, प्रदीप कुमार कनौजिया, राम विलास सरोज, अब्दुल रहमान, इंद्रजीत यादव, सफाई कर्मी, निर्मला देवी मौर्य , अनीता देवी, आदि लोगों के साथ साथ ग्राम सभा के अन्य तमाम वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *