Home / Flash / हिन्दू समाज को संगठित कर अपनी विचारधारा और राष्ट्रवाद को जन-जन तक पहुचाना लक्ष्य-आलोक जिला प्रचारक

हिन्दू समाज को संगठित कर अपनी विचारधारा और राष्ट्रवाद को जन-जन तक पहुचाना लक्ष्य-आलोक जिला प्रचारक

शंकरगढ प्रवास के दौरान विचार परिवार संग बैठक मे हिन्दू नव-वर्ष पर पथ-संचलन की बनी योजना
—————————————-

प्रमोद बाबू झा की रिपोर्ट

शंकरगढ ,प्रयागराज। वगैर भेदभाव किए घर-घर तक संघ का कार्य पहुंचाने के साथ शताब्दी वर्ष पर राष्ट्र, राष्ट्र की सत्ता, हिंदू समाज और संगठन को लेकर यमुनापार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक का प्रवास व विचार परिवार संग चर्चा कर चैत्र मास के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को पद संचलन की योजना बनी। विशेष प्रतिनिधि लवलेश द्विवेदी के अनुसार
जिला प्रचारक यमुनापार आलोक जी संघ परिवार के लक्ष्य और योजनाओं को लेकर शंकरगढ़ के रामलखन नगर के एक निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में खण्ड शंकरगढ के विचार परिवार के कार्यकर्ताओं संग प्रवास के दौरान बैठक कर आने वाले शताब्दी वर्ष पर राष्ट्र, हिंदू समाज और संगठन व हिन्दू नव-वर्ष की चर्चा कर योजनाएं बनाई। गांव-गावं संघ की शाखा लगें। समाज के लोगों मे जागरूकता आए भारत को परम वैभव तक पहुंचाने के साथ राष्ट्र भक्त कार्यकर्ताओं के निर्माण व संगठन विस्तार देने पर उनका सारा जोर रहा। शताब्दी वर्ष से पहले ही शाखाओं को गांव की अंतिम इकाई तक पहुंचाने का निर्देश दिया। कहा इससे न सिर्फ संघ को विस्तार मिलेगा, बल्कि देश में बड़े पैमाने पर अपनी विचारधारा और राष्ट्रवाद को अपने नजरिये से दिखाया जा सकेगा। 22 मार्च को हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में शंकरगढ़ नगर मे पथ संचलन की योजना बनी। बैठक में आर एस एसयमुनापार बौध्दिक शिक्षण प्रमुख मुकेश जी,खण्ड प्रचारक आषूतोष जी,सह खण्ड कार्यवाह शैलेन्द्र जी, का
विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा प्रमुख विजय शंकर पांडेय,भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह पटेल,नारीबारी मंडल अध्यक्ष अंजनी लाल,जिला कोषाध्यक्ष अनूप केसरवानी,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,जिला आईटी प्रमुख शतीश विश्वकर्मा आदि के साथ जिम्मेदार विचार परिवार के लोगो संग बैठक हुई। वही दूसरी बैठक शंकरगढ खण्ड के गाढा-कटरा ग्राम पंचायत मे विजय बहादुर सिंह के आवास मे आयोजित हुई जिसमे सैकडो़ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *