Home / Flash / जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के अध्यक्षत एवम् पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में एंटी भू-माफिया, टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के अध्यक्षत एवम् पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में एंटी भू-माफिया, टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

सब की नजर

जौनपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के अध्यक्षत एवम् पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में एंटी भू-माफिया, टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में पूर्व चिन्हित किये गये भू-माफियाओं के मामलों का पुनः गहन जांच एवं समीक्षा प्रत्येक दशा में दो दिवस के भीतर कर लिया जाए तथा प्रत्येक मामलों की अद्यतन स्थिति पर तथ्यात्मक आख्या सहित सूची प्रस्तुत किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जितने एंटी भू-माफिया चिन्हित किए गए हैं और कार्यवाही की गई है ऐसे समस्त प्रकरणों को चिन्हित करते हुए पूर्ण विवरण एंटी भू-माफिया पोर्टल पर दर्ज कराये। जिलाधिकारी ने कहा एंटी भू-माफिया के पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई प्रकरण डिफाल्टर न होने पाए तथा एंटी भू माफिया पोर्टल पर जो प्रकरण दर्ज न हो और कार्यवाही किया जाना आवश्यक है तो उप जिलाधिकारी द्वारा स्वयं संज्ञान में में लेकर प्रकरण को पोर्टल पर दर्ज कराकर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को अवगत कराया गया है कि एंटी भू-माफिया के विरुद्ध शासनादेशों में दी गई गाइडलाइन के अनुसार भू-माफियाओं को चिन्हित करते हुए आवश्यक प्रभावी कार्यवाही करते हुए भू-माफियाओं से अतिक्रमित भूमि को खाली कराया जाए। यदि अतिक्रमित भूमि वादग्रस्त है तो वाद की समीक्षा कर तत्परता से न्यायिक कार्यवाही सुनिश्चित कराया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामअक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *