

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
पूर्वी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के वार्ड संख्या 249 सोनिया बिहार की प्रत्याशी सोनी अनुपम पाण्डेय ने सोमवार को पूर्वांचल मोर्चा के साथ जिलाध्यक्ष अनुपम पाण्डेय तथा हरेंद्र तिवारी ,बॉर्बी ठाकुर ,गोलू, अवनीश तिवारी ,घनश्याम शुक्ला, राजेश राज ,विनोद चौधरी ,राजपाल शर्मा ,कुसुम तिवारी, डॉ जे के शर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह आल्हा,अनिल बाजपेई, चंदन ठाकुर ,जैसे कर्मठ जुझारू भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भगत सिंह मंदिर से लेकर डिस्पेंसरी सहित मेन सरकुलर रोड ए ब्लॉक की सभी गलियों में पदयात्रा करते हुए लोगों से जन संपर्क करके लोगों से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि एक बार सेवा करने का मौका देकर देखिए शिकायत का मौका नही आने दूंगा । उन्होंने कहा का भाजपा वायदा नही विकास में विस्वास रखती है। पाण्डेय ने कहा कि 5 साल का मेरा कार्यकाल को देखकर आप लोग दोबारा फिर मेरे विकास के नाम पर स्वयं अपना कीमती वोट देकर जिताऐंगें। पदयात्रा के दौरान जहां सोनी अनुपम पाण्डेय ने भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया तो वही पूर्वांचल मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुपम पाण्डेय ने मन के उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि सोनिया विहार इलाके का निवासी होने के नाते मैं यहां की समस्याओं से भली भांति परिचित हूं । उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि आपके समर्थन से जीतकर निगम में पहुंचने के बाद मेरा सबसे पहला काम क्षेत्र की सुविधाओं का निदान कराना होगा और 249 वार्ड को साफ सुथरा वार्ड बनाऊइ। पदयात्रा के दौरान जगह जगह क्षेत्रवासियों ने सोनी अनुपम पाण्डेय का फूल माला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर सोनी अनुपम पाण्डेय ने कहा कि यह आप लोगों का कर्ज क्षेत्र का विकास करके उतारुंगा।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal