Home / Flash / जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे भाजपा किसान मोर्चा जौनपुर ने क्रय केंद्र मुंगरा बादशाहपुर का किया निरीक्षण

जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे भाजपा किसान मोर्चा जौनपुर ने क्रय केंद्र मुंगरा बादशाहपुर का किया निरीक्षण

सब की नजर न्यूज नेटवर्क

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के मंडी समिति में सोमवार को जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे भाजपा किसान मोर्चा जौनपुर ने क्रय केंद्र मुंगरा बादशाहपुर में जाकर निरीक्षण किया और क्षेत्र के किसानों से अपील किया है कि आप लोग अपना धान क्रय केंद्र में ही दे। जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे भाजपा किसान मोर्चा जौनपुर ने विपरण शाखा व मंडी समिति के सचिव जगदंबा प्रसाद के साथ भ्रमण कर क्रय केंद्र का जायजा लिया। जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे भाजपा किसान मोर्चा जौनपुर ने विपरण शाखा व मंडी समिति के सचिव जगदंबा प्रसाद से कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए जो योजनाएं संचालित किया है उसका लाभ सभी किसान भाइयों को मिलना चाहिए। इस मौके पर विपरण शाखा व मंडी समिति के सचिव जगदंबा प्रसाद ने जिला उपाध्यक्ष को आश्वासन देते हुए कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार का असुविधा का सामना नही करना पड़ेगा। सरकार की जो योजनाएं मंडी समिति से मिलना है वह योजना मिल रही है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *