
कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
दिल्ली। पूर्वी दिल्ली करावल नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभा पूर्व वार्ड संख्या 250 निर्दलीय उम्मीदवार समाजसेवी लवलेश शर्मा ने वार्ड संख्या 250 के अन्तर्गत बिभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क करके लोगों से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि आप लोगों के बीच में वर्षों से दुःख -सुख में सहभागिता निभाते चला आ रहा हूँ और आगे भी निभाता रहूंगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग एकबार सेवा करने का मौका देकर देखिए 250 वार्ड क्षेत्र में चहुंमुखी विकास होगा। शर्मा ने कहा कि आप लोगों का भरोसा कभी टूटने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि मै वायदा नही आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि आप लोगों ने अपना आशीर्वाद देकर निगम में भेजा तो 250 वार्ड को एक स्वच्छ और साफ सुथरा वार्ड बनाऊंगा।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal


