
डा. प्रमोद कुमार शुक्ल की रिपोर्ट
कटघर लालगंज,आजमगढ़। लालगंज स्थित 972नम्बर की गड़ही पर दबंगो का अवैध कब्जा हो गया है जिसके बारे में गाँव के लोगों ने कई बार नगर पंचायत को लिखित रूप में अवगत कराया लेकिन नगर पंचायत ने उसपर कोई ध्यान नहीं दिया जिसकी वजह से गाँव के हर रास्ते पर व गाँव के लोगों के खेतों में जल जमाव हो गया और छोटे किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं इसकी सूचना मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल पर भी की गई लेकिन उसपर भी कोई कार्यवाही नहीं की गयी ।और उक्त गडही साफ कराने के बजाय 700 मीटर लम्बा नाला किसानों की सिंचाई के लिए बने चक नाली को खुदवा कर पाण्डेय के पोखरा में गन्दा पानी ले जाकर गिराने का काम करवा जबकि उस पाण्डेय के पोखरा में से गाँव के कुम्हार मिट्टी निकाल कर बर्तन और पुरवा बनाते हैं दूसरी बात ये है कि अगर यह नाला उक्त पोखरे में मिला दिया जाता है तो किसानों की सारी जमीन जलमग्न हो जायेगी और पच्चासो बिगहे जमीन की खेती का नुकसान होगा किसान और कुम्हार भुखमरी के कागार पर पहुंच जायेंगे दिनांक 19/11/22/ को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर ग्रामीणों ने जुट कर SDMलालगंज को प्रार्थना पत्र दिया और उक्त अवैध कब्जे को हटा कर गडही खुदवाने एवं 700मीटर लम्बे नाले की खुदाई रुकवाने का अनुरोध किया लेकिन तहसील दिवस के अधिकारी द्वारा सन्तोष जनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों मे आक्रोश व्याप्त है ।मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि बीते तीन वर्षो में नगर पंचायत द्वारा अनदेखा किया गया है कोई कार्यवाही नहीं की गयी ।नगर के लोगों ने एस डी एम,चेयरमैन,और ईओ पर गम्भीर आरोप लगाया है ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal
