Home / Flash / बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र के कब्रिस्तान के निकट तालाब मे बड़ी तादात में जानवरों के अवशेष मिलने से फैली सनसनी

बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र के कब्रिस्तान के निकट तालाब मे बड़ी तादात में जानवरों के अवशेष मिलने से फैली सनसनी

जय प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

बुलंदशहर। बुलंदशहर में शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के अनूपशहर रोड पर कब्रिस्तान के निकट गहरे तालाब में जानवरों के अवशेषों से भरे कई प्लास्टिक बैग मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया जबकि एसपी सिटी, एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, पालिका के ईओ समेत तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और अवशेषों को पीएसी के गोताखोरों के द्वारा वोट से निकलवाया गया। इस दौरान बैग बाहर निकलवाने के लिए जेसीबी की भी मदद ली गई। वहीं सूचना पर भाजपा नेता व हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने आशंका जताई कि अवशेष गोवंश के हो सकते हैं, जबकि उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में बड़ी गोकशी की घटना को भी अंजाम दिया गया हो सकता है….
मामले में एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने दावा किया कि तालाब के आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है और दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है तथा अवशेषों को जांच के लिए भेजा गया है और जांच के बाद यह साफ हो जाएगा कि आखिर ये अवशेष कौनसे जानवर के हैं।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *