



सब की नजर यूज नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। लोकसभा मछलीशहर के अन्तर्गत विधानसभा मडियाहू के उषा उपवन में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला मछलीशहर के द्वारा आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र मे बतौर मुख्य अतिथि रुप मे मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बी.पी. सरोज ने लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी उपलब्धियों को बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में देश के उत्थान के लिए जितना काम हुआ, उतना पिछली सरकारों में नहीं कराया गया। सांसद बी.पी. सरोज ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने बिना किसी भेदभाव हर वर्ग के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी निरंतर कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश को अपराध मुक्त बनाया है। हर वर्ग अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal