Home / Flash / फसल डूबने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन, सभासद आलोक गुप्ता के आश्वासन पर स्थगित हुआ प्रदर्शन

फसल डूबने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन, सभासद आलोक गुप्ता के आश्वासन पर स्थगित हुआ प्रदर्शन

सब की नजर न्यूज नेटवर्क

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के कटरा मोहल्ला स्थित कमासिन ड्रेन का नाला जाम होने से दूर दराज के गांवो में कई एकड़ धान की फसल डूब गई है। गुस्साए गांवो के किसानों ने मोहल्ला कटरा में कमासिन ड्रेन नाले के पुलिया पर प्रदर्शन किया।
इस संबंध में आक्रोशित गांव के किसानों ने बताया कि कमासिन नाले की सफाई हेड से टेल तक किया गया लेकिन नगर के मोहल्ला कटरा, गुड़हाई व नई बाजार के क्षेत्र छूट जाने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल बारिश के पानी से डूबी होने से बर्बाद होने के कगार पर है। नाले के जाम होने की वजह से नाले का गंदा पानी खेतो समेत गांवो और कही कही घरों में घुसने से किसानों और लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव वाले बारिश के पानी से करका नंदौर ,चकरा, राम चौकी, हंसराजपुर ,भीखपुर व बेलहटी समेत दो दर्जन गांव उक्त समस्या से प्रभावित हैं। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे नगर पालिका के सभासद आलोक कुमार गुप्त (पिंटू) के काफी समझाने बुझाने पर ग्रामीणों ने कर रहे प्रदर्शन को स्थगित कर दिया। सभासद श्री गुप्त ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर अपने निजी खर्च से जेसीबी के द्वारा नाले में जमा मलबा निकलवाने का आश्वासन दिया तब ग्रामीण जन अपने प्रदर्शन को समाप्त किए।प्रदर्शनकारियों में प्रधान हीरामणि ,घनश्याम बिंद ,जोखाई ,राम शिरोमण,नानूराम बिंद ,फूलचंद हरिकेश सिंह, राम सुमिरन ,भोला, राम सूरत ,धर्म ,राम मोती गौतम, शमशेर व राजकुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *