Home / Flash / शिक्षक नेता गहलोत को भामाशाह प्रेरक सम्मान मिलने पर शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिको ने किया स्वागत

शिक्षक नेता गहलोत को भामाशाह प्रेरक सम्मान मिलने पर शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिको ने किया स्वागत

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शिवगंत के शारीरिक शिक्षक एवं शिक्षक नेता धर्मेन्द्र गहलोत को भामाशाह प्रेरक के रूप में जिला स्तरीय सम्मान से सम्मानित करने पर सैकडों शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने बधाई देकर खुशी जताई- प्रदेश मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा

सब की नजर न्यूज नेटवर्क

सिरोही(राजस्थान)। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील)के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार जिला स्तरीय भामाशाह एवं प्रेरक सम्मान समारोह 2022 बग्गी खाना सिरोही में 12 अक्टूबर को लोकप्रिय विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जिसमें महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शिवगंत के शारीरिक शिक्षक एवं शिक्षक नेता धर्मेन्द्र गहलोत को भामाशाह प्रेरक के रूप में जिला स्तरीय सम्मान से सम्मानित करने पर सैकडों शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने बधाई देकर खुशी जताई।
मीडिया प्रभारी वर्मा के अनुसार संघ (प्रगतिशील) के उपशाखा अध्यक्ष छगनलाल भाटी ने बताया कि शारीरिक शिक्षक एवं राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत को यह सम्मान सैठ हरकचन्द रूपचन्द खीचा फाउण्डेशन द्वारा विद्यालय में लम्बे समय से विद्यालय में रंग रोगन, ऑफिस का आधुनिकीकरण, भवन के उपर चढने के लिए सिढीयों का निर्माण, विद्यालय में ग्रीनबोर्ड, लेपटॉप, कम्प्यूटर, छात्र-छात्राओ को बैग, ड्रेस एवं शिक्षण सामग्री देने पर लगभग 16 लाख रूपये खर्च करने में प्रेरक की भुमिका निभाने के लिए दिया गया। सम्मान समारोह मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष महलावत, आयोजक जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा भंवरसिंह, एडीपीसी मांगीलाल गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गंगा कलावन्त, सीबीईओ सिरोही हीरालाल माली, एडीईओ विपिन डाबी, नरेश परमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
संघ के मीडिया प्रभारी वर्मा ने बताया कि गहलोत को मिले सम्मान पर जिलाध्यक्ष देवेश खत्री, सभाध्यक्ष भगवतसिंह देवडा, विक्रमसिंह सोलंकी, जसवन्तसिंह परमार, उपशाखा सिरोही अध्यक्ष इन्दरमल खण्डेलवाल, रमेश रांगी, सविता शर्मा, कान्तिलाल मीणा, धर्मेन्द्र खत्री, भीखाराम कोली, रमेश परमार, ओमजीलाल शर्मा, सत्य प्रकाश आर्य, संयोजक इन्दरमल खण्डेलवाल, महेन्द्रसिंह घडिया, प्रमोद आर्य, वरूण खत्री, हेमन्त खत्री, भरत कुमार, सुरेश कुमार रावल, रणजीत आर्य, प्रहलाद सिंह, अरविन्द बरार,मनोहर सिंह चौहान, रमेश दहिया , गुरुदीन वर्मा ,रधुनाथ मीणा, लोकेश चारण, नरेन्द्र कुमार, विक्रम कुमार, सोनाराम, किशोरकुमार माली, दीपक पटेल, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शिवगंज के प्रधानाचार्य हेमलता चौधरी स्टाफ महेन्द्रपाल परमार, भंवरलाल हिन्डोनिया, नितेश शर्मा, मुकेश कुमार, कुलदीपसिंह कविराज, मनीष शर्मा, डॉ.दिनेश कुमार, कुपाराम मीणा, रमेश कुमार, संदीप कुमार, विनोद कुमार, कुलदीप बांगडा, आदित्य चौधरी, गुलाब चन्द, सुरजीतसिंह कविया, सरोज मौर्य, हीराराम सहित शहर एवं जिलेभर के गणमान्य नागरिकों गहलोत को बधाई देकर स्वागत किया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *