Home / Flash / ग्राम प्रधान व जिला उपाध्यक्ष प्रधान संगठन अनिल नेता ने गांव व जनपद की खुशहाली के लिए माँ शारदा के चरणों में टेका माथा, लिया आशिर्वाद

ग्राम प्रधान व जिला उपाध्यक्ष प्रधान संगठन अनिल नेता ने गांव व जनपद की खुशहाली के लिए माँ शारदा के चरणों में टेका माथा, लिया आशिर्वाद

सतना/ दिल्ली। उत्तर प्रदेश जनपद जौनपुर के ब्लाकखंड सुजानगंज के ग्रामसभा सबेली के ग्राम प्रधान व जिजा उपाध्यक्ष अखिल भारतीय प्रधान संघ अनिल कुमार पाण्डेय ( नेता ) बुधवार को अपने जनपद वासियों की व ग्रामसभा सबेली के निवासियों की खुशहाली व अमन चैन के लिए माता शारदा मैहर वाली के धाम में सपरिवार माथा टेककर आशिर्वाद लिया। इस मौके पर सब की नजर से फोन पर बातचीत करते हुए जिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय प्रधान संगठन अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि मेरे जनपद जौनपुर व ग्रामसभा सबेली के निवासियों पर माँ की दृष्टि बनी रहे लोग खुशहाल रहे और क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो यही माँ से आराधना करने माँ के चरणों में शीष झुकाकर आशिर्वाद माँगने आया हूँ। ग्राम प्रधान अनिल नेता ने कहा कि सबेली ग्रामसभा क्षेत्र के निवासियों का दुःख दर्द का निवारण माँ शारदा करें यही प्रार्थना माँ से करता हूँ। उन्होंने कहा कि माँ ऐसी शक्ती मुझे प्रदान करें ताकि मै अपने ग्रामसभा सबेली का चहुंमुखी विकास कर सकूँ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *