Home / Flash / तीन साल बेमिसाल, सांसद बी.पी. सरोज ने तीन साल में क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य किया

तीन साल बेमिसाल, सांसद बी.पी. सरोज ने तीन साल में क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य किया

सब की नजर न्यूज नेटवर्क

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद बी.पी. सरोज का तीन साल बेमिसाल रहा। सांसद बी.पी. सरोज जहाँ नियमित अपने पैतृक आवास मादरडीह में जनता दर्शन के दौरान अनेकों क्षेत्रों से आऐ हुए फरियादियों की फरियाद सुनकर तत्काल संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत करके निस्तारण कराते रहे हैं। यही नही सांसद बी.पी. सरोज अपने लोकसभा क्षेत्र के तमाम स्थानों पर एंव डाक बंगला जौनपुर में जनता दर्शन लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करके तत्काल उसका निस्तारण कराते चले आ रहे हैं। आपको बताते चलें कि सांसद बी.पी. सरोज के जनता दर्शन में जहाँ क्षेत्रीय लोग अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं वहीं दूर दराज अन्य जिला व प्रदेशों से भी लोग अपनी फरियाद लेकर आते हैं लेकिन बिना किसी भेदभाव के सांसद बी.पी. सरोज लोगों की समस्याओं को सुनकर तत्काल समाधान कराते हैं। भारतीय सहारा से बातचीत के दौरान सांसद बी.पी. सरोज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में मैंने अपने लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर के अंतर्गत सड़को का निर्माण, पुलों के निर्माण, रेलवे ओवरब्रिज की स्वीकृति, केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति, नल, हाई मास्क लाइट, सोलर लाइट तथा अनेकों प्रकार के विकास कार्य को कराया हैं। एक सवाल के जवाब में सांसद बी.पी. सरोज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के नारे को चरितार्थ करते हुए क्षेत्र में विकास कर रही है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *