Home / Flash / जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुंगरा बादशाहपुर का निरीक्षण किया गया

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुंगरा बादशाहपुर का निरीक्षण किया गया

डीएम ने टैक्स न भरने वालों खिलाफ आर.सी जारी करने के निर्देश दिए

————————————

सब की नजर न्यूज नेटवर्क

जौनपुर (सू.वि)।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुंगरा बादशाहपुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है पुराने अधिशासी अधिकारी के आवास एवं अन्य पुराने सामानों को निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया जाए। कर्मचारियों के नेम प्लेट सहित अन्य विवरण अपडेट कराने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मीनाक्षी चतुर्वेदी को दिया ।
वरिष्ठ लिपिक ओंकार नाथ मिश्र से गृह कर, जलकर के संबंध में जानकारी ली और निर्देश दिया कि अभियान चलाकर वसूली की जाए। टैक्स न भरने वालों खिलाफ आर.सी जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बृहद अभियान चलाकर नालियों की साफ-सफाई की जाए। पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक लगाई जाए, चौराहों को सुंदर कराने का कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि अतिक्रमण हो तो उप जिलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की मदद लेकर अतिक्रमण को हटवाया जाए। किसी भी दशा में सड़क पर अतिक्रमण न हो।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *