

जौनपुर। मछलीशहर के लोकसभा सांसद को सूचना मिली कि लोकसभा क्षेत्र-74 के विधानसभा जफराबाद के ग्रामसभा चोरारी स्थित रामलीला मैदान पर कुछ भू-माफियाओं के द्वारा जमीन कब्जा किया जा रहा है। रामलीला की जमीन कब्जा की सूचना पर सांसद बी.पी. सरोज ने आनन – फानन में तत्काल मौके पर पहुंचकर रामलीला मैदान का निरिक्षण किया तथा तत्काल जमीन को खाली कराने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सांसद बी.पी. सरोज द्वारा रामलीला जमीन को खाली कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिऐ जाने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी । क्षेत्र की जनता ने सांसद बी.पी. सरोज द्वारा ऐसे नेक कार्य करने के लिए उनका आभार प्रकट किया। लोगों ने कहा कि ऐसा सांसद होना चाहिए कि तत्काल कार्यवाही ह़ो।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal