Home / Flash / शिक्षा उन्नति, प्रगति, उत्पादन, विकास और स्वास्थ्य का मुख्य आधार है- ज्ञान प्रकाश सिंह

शिक्षा उन्नति, प्रगति, उत्पादन, विकास और स्वास्थ्य का मुख्य आधार है- ज्ञान प्रकाश सिंह

सब की नजर संवाददाता

जौनपुर। एक मजबूत और प्रगतिशील समाज के निर्माण में शिक्षा का अहम महत्व होता है। शिक्षा उन्नति, प्रगति, उत्पादन, विकास और स्वास्थ्य का मुख्य आधार है।उक्त बाते मशहूर समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने प्रेस से बातचीत के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि आज बच्चों के लिए शिक्षा-दीक्षा सहित विकास के सभी संसाधन उपलब्ध कराना अनिवार्य है। ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए जौनपुर स्थित ग्राम गोधना के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ‘बिल्डिंग ऐज लर्निंग एड’’(BALA) के मानक के मुताबिक पुनर्निर्माण एवं सूचना प्रौद्योगिकी के अद्यतन आधारभूत सुविधा से युक्त स्मार्ट क्लासरूम का निर्माण कार्य करवाया है। स्मार्ट क्लास की संकल्पना को साकार करने के लिए प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय का जिर्णोद्धार कर कंप्यूटर समेत आधुनिक तकनीकी प्रणाली विकसित किया गया है। जिससे स्थानीय बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सके।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *