सुजानगंज, जौनपुर। सुजानगंज मुंगरा बादशाहपुर मार्ग पर जयपालपुर के पास गति अवरोधक को पार करते समय बाइक से गिरकर उमा सिंह घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उमा सिंह पत्नी सुरेश सिंह निवासी सराय मुरार सिंह,थाना मांधाता प्रतापगढ़ कान्हापुर थाना मछली शहर अपने बहन के यहां शादी के कार्यक्रम में जा रही थी। जयपाल पुर के पास गति अवरोधक को पार करते समय गिर गई।साथ चल रहे पुत्र ने उनको सीएचसी सुजानगंज ले आया जहां पर उनका इलाज किया गया। वे खतरे से बाहर बताई गई हैं।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal