
सब की नजर संवाददाता
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में लगातार किए जा रहे कार्यों को देखते हुए समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान विधायक उचाहार व पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मनोज कुमार पाण्डेय के द्वारा सपा नेता मुँगराबादशाहपुर विधानसभा विनोद मिश्रा को समाजवादी प्रबुद्ध सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। समाजवादी प्रबुद्ध सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर सपा नेता मुँगराबादशाहपुर विधानसभा विनोद मिश्रा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव व समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक ऊंचाहार श्री मनोज कुमार पाण्डेय का आभार व्यक्त करते हुए

कहा कि संगठन के उम्मीदों पर खरा उतरते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव के द्वारा प्रदेश में किए गए अभूतपूर्व विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार जन -जन तक पहुंचाने के लिए मै हमेशा दृढसंकल्पित रहूंगा। सपा नेता विनोद मिश्रा ने कहा कि मैं प्रण लेता हूं कि जो भरोसा और विश्वास मुझ पर आप लोगों ने दिखाया है उसका निर्वाह आप लोगों के मार्ग दर्शन में पूरी तरह से निभाउंगा और पार्टी की विचारधारा को प्रदेश के जन जन तक पहुँचाऊँगा। सपा नेता मुँगराबादशाहपुर विधानसभा विनोद मिश्रा क़ समाजवादी प्रबुद्ध सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत करते ही विनोद मिश्रा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विनोद मिश्रा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal