Home / उत्तर प्रदेश / जौनपुर / महंगाई और पेट्रोल वृद्धि को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल- हदय नारायण

महंगाई और पेट्रोल वृद्धि को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल- हदय नारायण

यूपी को भय और भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए कांग्रेस लड़ेगी आर-पार लड़ाई- शाहजादे

कांग्रेश नगर कमेटी ने संगठन की मजबूती के लिए की बैठक-

मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। कस्बे के मोहल्ला सिपाह में नगर कांग्रेश कमेटी के अध्यक्ष शहजादे अंसारी के आवास पर संगठन की मजबूती के लिए एक बैठक आयोजित किया गया। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकरताओं संगठन की मजबूती व आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हृदय नारायण मुन्ना ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश पनपा हुआ है। लोग कांग्रेस के सुशासन को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता हजम नहीं हो रही। हत्या, डकैती, लूट, जैसे जघन्य अपराधों से प्रदेश की जनता सिसक रही है। कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष शहजादे अंसारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी द्वारा कराए गए कार्यों तथा देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई को जनता तक पहुंचाना होगा। ताकि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मार्ग प्रशस्त हो और प्रदेश को विकास की एक नई दिशा की ओर ले जाया जा सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष राधेश्याम मल्लू तथा संचालन चंद्र शेखर पांडे ने किया। इस अवसर पर मो. जफर मंसूरी, तौफीक लारी, निशांत, जिशांत, राकेश, सिद्धीक शेख, खालिद अंसारी, इमरान अंसारी, रेयाज़ अहमद व मोहम्मद जफर, आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *