
सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। विधानसभा क्षेत्र के सराय बीका निवासी लॉर्ड बुद्धा कॉलेज के संस्थापक व मल्हनी उपचुनाव में विधायक पद के बसपा के पूर्व प्रत्याशी जय प्रकाश दुबे संभवतः मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। क्षेत्र मे चर्चा है कि इसबार 2022 उ.प्र. विधानसभा चुनाव मे जय प्रकाश दुवे किसी ऐसे दल मे प्रवेश कर सकते हैं जो पार्टी भाजपा से गठबंधन कर रही हो। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि भाजपा गठबंधन से मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से जय प्रकाश दुवे चुनाव लड़ सकते हैं। जय प्रकाश दुवे का बसपा छोड़ना और अन्य पार्टी मे शामिल होने की चर्चा से अन्य पार्टियों के भावी प्रत्याशियों मे भी हलचल बढ़ने लगी है। जय प्रकाश दुवे से जब बसपा के बारे मे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मै बसपा छोड़ दिया हूँ। किसी अन्य दल में शामिल होने की बात पूँछने पर उन्होंने कहा कि वे अभी किसी दल में शामिल नहीं हुए हैं। एक सवाल के जवाब मे जय प्रकाश दुवे ने कहा कि मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया तो मै अपनी ही विधानसभा क्षेत्र मुँगराबादशाहपुर से चुनाव लड़ूंगा। जय प्रकाश दुवे किस दल मे प्रवेश करते हैं। यह तो समय बताऐगा।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal