Home / Flash / बुढ़वा मंगल पर दौलतिया अति प्राचीन हनुमान मंदिर पर भक्तों की उमड़ी भीड़

बुढ़वा मंगल पर दौलतिया अति प्राचीन हनुमान मंदिर पर भक्तों की उमड़ी भीड़

कोविड-19 गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां, शासन-प्रशासन मौन-

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। प्रतापगढ़ रोड ग्राम गोरैयाडीह में स्थित दौलतिया के अति प्राचीन हनुमान मंदिर पर मनाया जाने वाला बुढ़वा मंगल का त्यौहार कोविड-19 गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए पूरी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ज्ञातव्य है कि श्रावण मास के नाग पंचमी के बाद पढ़ने वाले मंगल को यह स्थानीय त्योहार पूरे क्षेत्र में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह परंपरा क्षेत्र में सैकड़ों वर्षो से अधिक समय से चली आ रही है। इस अवसर पर दूर-दराज से आए व क्षेत्रीय श्रद्धालु हनुमान जी के इस अति प्राचीन मंदिर पर आकर दर्शन पूजन करते हैं ।और यहां पर लगने वाले मेले का आनंद लेते हैं। इस समय बच्चे बूढ़े महिलाएं सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। बुजुर्गों का कहना है कि दौलतिया काया ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर बहुत ही सिद्ध है हनुमान जी के इस अति प्राचीन मंदिर पर श्रद्धा भाव से जो भी मन्नते मानता है हनुमान जी उसे अवश्य पूरा करते हैं। वैसे तो इस मंदिर पर प्रत्येक मंगलवार को दर्शन पूजन करने वालों की भारी भीड़ रहती है लेकिन वर्ष में 1 दिन पढ़ने वाले बुढ़वा मंगल की तो कुछ बात ही और है। क्षेत्रीय श्रद्धालु जोर से ही कतार बंद होकर दर्शन पूजन के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करने लगते हैं। इस पर कार्यक्रम लगभग पूरे दिन चलता है। इसी के साथ यहां पर ऐतिहासिक मेला लगता है। हनुमान जी को भक्तों ने रोट, लड्डू का प्रसाद चढ़ाया गया। इस अवसर पर मेले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला सहित भारी पुलिस बल के साथ दिनभर चक्रमण करते रहें

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *