मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । सुरेंद्र कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण यादव उम्र 39 वर्ष ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया । सुबह 7:30 चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार दुबे को फोन पर सूचना मिली की सरायरहचंदा जूनियर हाई स्कूल के बाग में पेड़ पर एक लाश लटक रही है जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर देखा कि पेड़ पर एक लाश लटक रही थी जिसकी शिनाख्त करने पर पता चला सुरेंद्र कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय सत्य नारायण यादव मादरड़ीह का रहने वाला है । अभी एक-दो दिन पहले ही यह मुबंई से आया था आत्महत्या इसने क्यों किया इसमे काफी राज छुपा है । थाँना प्रभारी शशि भूषण राय ने बताया कि यह व्यक्ति बिगत कई वर्षों से बाम्बे रहता था । बाम्बे मे अपनी बैगानार गाड़ी चलाता था । यह मनबढ़ किस्म का व्यक्ति था । शराब का

सेवन करता था पैसे की लालच इसको शुरू से थी । इसके ऊपर मुंबई मे 392 लूट का मुकदमा पंजीकृत है । 8 तारीख को इस व्यक्ति ने 38 लाख की लूट किया था । थाँना प्रभारी ने बताया कि मुंबई के नाला सोपाड़ा मे एटीएम मे पैसा डालने वाली वैन को लूटा था । लूट की घटना मे 3 व्यक्ति थे जो लूट को अंजाम दिए थे । लूटकांड मे बैगनार गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था जो सीसीटीवी मे कैद हो गयी। गाड़ी का नम्बर ट्रेस होने के बाद मुम्बई की पुलिस सुरेन्द्र के पीछे लग गयी। पुलिस ने नालासोपार उसके घर पर छापा मारा तो लूटकांड मे शामिल गाड़ी बरामद हो गयी। घर का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर गयी तो वहां पर बैग मिला लेकिन लूटे गए पैसा गायब था। पुलिस की टीम लगातार दबिश देती रही । सूत्रों द्वारा पता चला है कि घबराकर सुरेन्द्र यादव अपने पुत्र शुभम (17) के साथ मुम्बई से कल शाम को वाराणसी जहाज से उतरा और अपने घर के लिए रवाना हुआ लेकिन वह घर नही पहुंचा बल्कि उसकी लाश बगल के गांव सरायरहिचंदा मे जूनियर हाई स्कुल के बगल बगीचे में आम के पेड़ पर प्लास्टिक के रस्सी के फंदे पर लटकती मिली। हां इतना जरूर है कि इस लाश के पीछे कई राज छुपे हो सकते हैं यह तो पुलिस जाँच मे पता चलेगा । मुंबई से भी पुलिस की टीम आयी है और हर पहलुओं पर जाँच कर रही है ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal