Home / Flash / मांगपत्रो का निस्तारण न होने पर होगी आर- पार की लड़ाई- शैलेंद्र साहू

मांगपत्रो का निस्तारण न होने पर होगी आर- पार की लड़ाई- शैलेंद्र साहू

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुँगराबादशाहपुर मोहल्ला गुड़हाई निवासी अमर शहीद प्रयाग राम साहू के प्रपौत्र व समाजसेवी शैलेन्द्र साहू अपने समर्थकों के साथ 6 सूत्रीय मांगो को लेकर नगरपालिका परिषद के गेट पर सांकेतिक धरना दिया । समाज सेवी शैलेन्द्र साहू ने कहा कि पालिका प्रशासन को पहले से ही मांगों के संबंध मे अवगत करा दिया गया था लेकिन पालिका प्रशासन कुम्भकर्णी निद्रा मे सो रही है । उन्होंने कहा कि कुम्भकर्णी निद्रा मे सो रही पालिका प्रशासन यदि दिए गए 6 सूत्रीय मांगपत्र पर ध्यान नही दिया तो मै शांत नही बैठने

वाला हूं अब आर- पार की लड़ाई लड़ी जाएगी । उन्होंने कहा कि जौनपुर पालिका परिषद ए श्रेणी के अन्तर्गत आता है । वहां पर आरवी पर चालीस पैसे आरसी पर 70 पैसा प्रति वर्गफुट कर निर्धारित है जबकि मुँगराबादशाहपुर पालिका मे गृहकर एक रूपया चालीस पैसा की दर से निर्धारित किया जा रहा है । यह जनता के साथ धोखा किया जा रहा है । 6 सूत्रीय मांगपत्र मे मुँगराबादशाहपुर से बंदरों को मुक्ति दिलाना ,गायत्री शक्ति पीठ व पकड़ी गोदाम की सड़क की मरम्मत ,गृहकर,जन सुविधा केन्द्र व शिकायती प्रकोष्ठ की मांग की गई है । धरने की अध्यक्षता रामसूरत पटेल ने किया । संचालन मनीष केशरी ने किया । इस मौके पर कैलाश नाथ जायसवाल, राजकुमार साहू,अखिलेश जायसवाल, कृपाशंकर पटेल, माघवेन्द्र सिंह, धीरज केशरवानी, राम प्रकाश सोनी,केशव प्रसाद हलवाई, सूरज विश्वकर्मा, दीपक चौरसिया, लवकुश मोदनवाल, मनोज गुप्ता, घनश्याम पटेल, शुसील मिश्र, चन्द्र मणि तिवारी आदि लोग उपस्थित थे ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *