Home / Flash / नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू ने जरूरतमंदों में बांटा कंबल

नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू ने जरूरतमंदों में बांटा कंबल

मुंगराबादशाहपुर ,जौनपुर । जिन लोगो के पास इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए समुचित कोई व्यवस्था नही है उन लोगों को नगरपालिका परिषद द्वारा नगर 25 वार्डों मे से गरीब लोगों को चिन्हित करके ठंड से राहत मिल सके नगर पालिका परिषद द्वारा कंबल बितरण किया जा रहा है उक्त बाते नगरपालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू ने नगरपालिका परिषद के प्रांगण मे नगर के 25 वार्डो के जरुरत मंदो मे कंबल

बितरण के दौरान कही । उन्होंने कहा कि 25 वार्डो मे कुल 375 कबल जरूरतमंदो मे बितरण किया गया है । चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कंबल बितरण का कार्य किया जा रहा है । एक सवाल के जवाब मे चेयरमैन ने यह भी कहा कि पूरे नगर क्षेत्र के प्रमुख जगहों पर नगरपालिका परिषद द्वारा अलाव की बिधिवत व्ववस्था किया गया है । चेयरमैन ने कहा कि कई प्रमुख स्थानों पर रैन बसेरे की भी व्यवस्था विस्तर और रजाई के साथ किया गया है ताकि आने जाने वाले लोगों को रात्रि विश्राम मे किसी परेशानी का सामना न उठाना पड़े । कंबल वितरण के इस मौके पर अधिशासी अधिकारी लालचन्द्र भारती,अवर अभियन्ता शिवानन्द वास्को, कर अधीक्षक कमलेश कुमार, लिपिक ओंकार मिश्रा,राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ल, अरविद साहू ,राजेश गुप्त, वीरेन्द्र गुप्त, आजम राइन, एजाज अहमद, घनश्याम गुप्ता, चन्दा देवी, सावित्री देवी, सूर्यलाल जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *