Home / उत्तर प्रदेश / विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जौनपुर (सू0वि0) । प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा की अध्यक्षता में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, समग्र ग्राम समृद्धि योजना, मनरेगा, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण, छात्रवृत्ति, विद्युतीकरण, पोषण मिशन योजना, स्वास्थ्य मिशन आदि योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा की गयी। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि सभी स्कूलों को सस्पेक्ट डाटा प्रेषित करे और दिशा-निर्देश जारी करे कि सस्पेक्ट डाटा को सही कराकर पुनः समाज कल्याण अधिकारी को प्रेषित करे। पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जलनिगम की रिपोर्ट के आने के उपरान्त ही रिबोर कराये।
प्रभारी जिलाधिकारी ने मुख्यंमत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा की जिसमें समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि 23 से 30 जनवरी के बीच 400 जोड़ो का विवाह टी0डी0 कालेज में कराया जाना प्रस्तावित है।
इस अवसर पर मनरेगा, प्रधानमंत्री सड़क योजना, ग्रामीण पेयजल मिशन, स्वच्छ शौचालय आदि की अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त की। जिन विभागों की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष कम रही उन्हें हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि शीघ्र ही लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाये अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यो को समय से गुणवत्तापूर्वक कराने के निर्देश दिये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी भू.राजस्व रामआसरे सिंह, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, डीएसटीओ रामदरश यादव, पशुचिकित्साधिकारी डा0 वीरेन्द्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह, ईओ नगर पालिका सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *