Home / Flash / नगरपालिका में राज्यसभा सांसद ने भूमि पूजन, मीटिंग हाल एंव पुल का शिलान्यास किया

नगरपालिका में राज्यसभा सांसद ने भूमि पूजन, मीटिंग हाल एंव पुल का शिलान्यास किया

सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर मे धूमधाम से मनया गया 75 वाँ गणतंत्र दिवस। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के रूप में हम उन ऐतिहासिक पलों को याद करते हैं जब हमारा संविधान लागू किया गया था। भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया था। यह संविधान ही है जो देश के नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने का अधिकार देता है। यह संविधान ही है जो हमें मौलिक अधिकारों की गारंटी देता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर के चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त ने कहा कि बड़ी मुस्किल से हमे आजादी मिली है। आज हर नागरिक को भारत की गौरव-गाथा पर गर्व का अनुभव होता है। आजादी के बाद हम भारतवासियों ने बेशुमार उपलब्धियां हासिल की हैं, आज इन्हीं उपलब्धियों का जश्न और उत्सव मनाने का दिन है। उन्होंने कहा कि आज हमें देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान बनाने वाले महापुरुषों को भी नमन करना चाहिए। चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त ने सभी नगर व क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दिया। कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने अपने-अपने विचारों को रखा। मंच का संचालन विहिप जिला मंत्री विशंभर दुवे ने किया। नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर के अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने उपस्थित सभी लोगों आभार व्यक्त करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दिया। वहीं नगरपालिका परिसर में ही मीटिंग हाल व पुल का मंत्रोच्चारण के साथ राज्यसभा सांसद व भाजपा जौनपुर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के हांथो शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों और वरिष्ठ जनों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर नगरपालिका परिषद के सभासदगण व नगरपालिका परिषद के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *