


राष्ट्रगान और शंखनाद के बाद शुरू किया गया विशाल तिरंगा यात्रा
————————————————-
वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर रोडवेज परिसर से नई बाजार त्रिमुहानी तक विशाल तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम रुद्रा यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष एडवोकेट रूद्रा दुबे के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें भूतपूर्व सैनिक का एक संगठन जो वर्दी ग्रुप के नाम से जाना जाता है, ग्रुप के अध्यक्ष सुशील पांडेय सहित संगठन के तमाम साथी उपस्थित रहे, मुंगरा बादशाहपुर चौक पर पहुंचकर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों द्वारा राष्ट्रगान किया गया, राष्ट्रगान की आवाज सुनकर थाना प्रभारी थाना परिसर में ही अपने स्थान पर खड़े होकर राष्ट्रगान प्रोटोकॉल का पालन करते हुए , तिरंगे को सलामी दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख बहरिया कुलदीप पांडेय, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी जज सिंह अन्ना, अभिषेक सिंह (आशू ), राजन त्रिपाठी, करणी सेना के पूर्वांचल महासचिव गुलाब सिंह साहेब, रोहित ब्राह्मण थे। डीजे के पीछे चलता फिरता मंच था जिस पर लोगों ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए अपने-अपने विचार को रखा। कार्यक्रम में वर्दी ग्रुप संगठन के शामिल होने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आजादी की लड़ाई में शामिल होने वाले सारे क्रांतिकारी आज मौजूद हो उनके सर पर लगी टोपी और वर्दी पर लगे मेडल देखने से लग रहा था कि सुभाष चंद्र बोस के द्वारा बनाई गई “आजाद हिंद फौज” की सेना साक्षात दिखाई दे रही हो। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी युवाओं और उपस्थित लोगों में जोश और जुनून दिखाई दे रहा था।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal


