Home / Flash / जन संवाद फाउंडेशन द्वारा आयोजित BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में गड़ियवा, मुंगरा बादशाहपुर टीम ने फाइनल मैच में मारी बाजी, जीता 51 हजार रुपया

जन संवाद फाउंडेशन द्वारा आयोजित BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में गड़ियवा, मुंगरा बादशाहपुर टीम ने फाइनल मैच में मारी बाजी, जीता 51 हजार रुपया

क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि सपा नेता पंकज मिश्रा ने विजयी टीम को दिया दिया 51 हजार का चेक

—————————————————

जन संवाद फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में गड़ियवा टीम ने सटवाँ को मात देकर ट्रॉफी किया अपने नाम
—————————————

सर्वेश तिवारी / वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के बनबीर पुर गांव में जन संवाद फाउंडेशन द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था, जो 12 जनवरी से खेला जा रहा था, उसी क्रम में बनबीर पुर प्रीमियम लीग (BPL) क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच जो सटवाँ और
गड़ियवा के बीच में हो रहा था, विजयी टीम के लिए पुरस्कार के रूप ट्रॉफी के साथ रु.51000 नगद और पराजित टीम के लिए ₹.25000 नगद रखा गया था, फाइनल मैच शुरू होने से पहले पंकज मिश्रा ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को माला पहना कर मैच को शुरू कराया, यह मैच 15 – 15 ओवर का था, जिसमें गड़ियवा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सटवाँ टीम को करारी मात देकर ट्राफी अपने नाम किया, मुख्य अतिथि द्वारा विजई टीम के सभी खिलाड़ियों को माल्यार्पण कर बधाई और शुभकामना दिया, हो रहे फाइनल मैच के दौरान मुख्य अतिथि सपा नेता पंकज मिश्रा ने बाउंड्री के चारों तरफ चक्रमण करते हुए विशाल संख्या में बैठे हुए क्रिकेट प्रेमियों दर्शकों से भी मिले, उपस्थित दर्शकों ने पंकज मिश्रा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उद्घोष किया,विजयी टीम के कप्तान को मुख्य अतिथि पंकज मिश्रा और सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या के द्वारा संयुक्त रूप से ट्रॉफी और रु.51000 का चेक और पराजित टीम को रु.25000 का चेक प्रदान किया गया। टूर्नामेंट मंच पर सभी अतिथियों और उपस्थित पत्रकारों को अंग वस्त्रम भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। फाइनल मैच में विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, विधानसभा अध्यक्ष राजमुर्ती सरोज, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष शिव गोविंद साहू,उपस्थित हुए, मंच पर कई गणमान्य लोगों के साथ शारदा यादव,ऋषि यादव, आदि लोगों की उपस्थिति रही।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *