Home / Flash / 35 वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

35 वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट

बुलंदशहर। नगर के प्रतिष्ठित आदर्श शिशु मन्दिर इण्टर कॉलिज के श्रीमती मिथलेश कुमारी भगवती प्रसाद एलेंस सभागार में आज 35वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वन्दना के उपरान्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के व्यवस्थापक श्री आनन्द सिंह जी ने स्वामी विवेकानन्द सरस्वती विद्या मन्दिर राजेन्द्र नगर साहिबाबाद (गाजियाबाद) में आयोजित 35 वीं खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता कुश्ती खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। U-17 ग्रीको रोमन में 110 Kg वजन मे भैया ऋषत ने गोल्ड मेडल व प्रशान्त ने 55 kg वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। सुमित नागर ने 86 kg वर्ग में U-19 का स्वर्ण पदक व तरुण प्रताप ने U-17 मे 71 Kg वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। U-14 में यश व रितिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । बहिनों की U-17 फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के 73 kg वर्ग में तनु जादौन ने प्रथम, 52Kg में निधि कुमारी ने गोल्ड, 65Kg वर्ग में दीपा जादौन ने गोल्ड प्राप्त किया। U-14 फ्री स्टाइल में 58 Kg वर्ग में कशिश जोशी ने गोल्ड व 54 Kg वर्ग में गरिमा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया | कार्यक्रम के विजयी भैया बहिन को पुरुस्कृत करते समय राष्ट्रीय कुश्ती निर्णायक पवन कुमार शर्मा जी ने बताया कि विजयी भैया बहिन 23 सितम्बर को राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये भोपाल (मध्यप्रदेश) जायेंगें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा, एम. एल. शर्मा, लवकिशोर, मुकेश पाल, गिरीश कुमार, पोपसिहं, रीना भारद्वाज, नेहा सैनी, अंकित शर्मा सहित समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *