Home / Flash / शिव शक्ति मंदिर मूर्ति स्थापना के बाद श्रद्धालुओं को समर्पित

शिव शक्ति मंदिर मूर्ति स्थापना के बाद श्रद्धालुओं को समर्पित

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

लोनी/ गाजियाबाद । लोनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेल विहार में शनिवार 21 जनवरी को शिव शक्ति मंदिर की मूर्ति स्थापना की गई। सर्वप्रथम हवन के बाद कलश यात्रा और मूर्ति स्थापना के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सभी ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आपको बताते चलें कि इस मंदिर का शिलान्यास उसी दिन हुआ था जिस दिन अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास हुआ था। इस मंदिर में लगी मूर्तियां वियतनाम पत्थर की बनी हुई है जिससे इनकी शोभा और बढ़ती है। क्षेत्र में ऐसा कोई दूसरा मंदिर नहीं है इस कार्य के लिए सभी ने सभासद विजय भाटी की सराहना भी की है।
लोनी की रेल विहार में बने इस मंदिर को लेकर क्षेत्रवासियों ने काफी उत्साह दिखा क्षेत्रवासियों का कहना है कि मंदिर की शोभा देखने लायक है। मंदिर मे दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का कहना है कि पहले हम अपने घर में ही पूजा पाठ करते थे उसका सिर्फ यही कारण था कि हमारे आस पास कोई मंदिर नहीं था अब हमें काफी खुशी है कि सभासद विजय भाटी ने इस भव्य मंदिर का निर्माण कार्य करवाया। आने वाले समय में हम उन्हें लोनी से चेयरमैन के रूप में देखना चाहते हैं ताकि लोनी का और भी विकास हो सके। इस अवसर पर लोनी नगर पालिका चुनाव प्रभारी अनिल खेड़ा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई अनिल खेड़ा ने कहा कि लोनी में इस भव्य मंदिर से लोगों में आस्था के प्रति और जुड़ा होगा, साथ ही अनिल खेड़ा ने विजय भाटी और उनके परिवार के लोगों सुंदर भविष्य की कामना की साथ ही विजय भाटी द्वारा कराए गए कार्य की सराहना भी की। बलराम नगर मंडल अध्यक्ष प्रशांत जी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और मंदिर के भव्य निर्माण की सराहना करते हुए उन्होंने विजय भाटी के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से विजय भाटी (पार्षद वार्ड नंबर 55), प्रदीप भाटी, पवन बैंसला, योगेंद्र बंसल, रविंद्र बंसल, मनिंदर बंसल, मोहित नैन, प्रवीन मदान, दिनेश राणा, रामेश्वर शास्त्री, अभिषेक, विनीत, नवीन बंसल, के अलावा काफी लोगों का योगदान रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों में अनिल खेड़ा (चुनाव प्रभारी लोनी नगर पालिका), राम कुमार त्यागी, प्रशांत जी, विधायक नंदकिशोर गुर्जर के सुपुत्र नागेश गुर्जर, काशीराम प्रधान (गांव भगौट), लीलू प्रमुख, धनंजय खारी, अनिल प्रमुख, शीश प्रमुख, नरेंद्र प्रधान, वेदू प्रधान गांव सिरौली, बबली प्रधान गांव कोतवालपुर, राजेश बंसल प्रधान, शीशपाल प्रधान गढी कटैया, जयवीर बंसल, कृष्ण बंसल, नरेश, जीतू सभासद, जगत सिंह मास्टर, प्रेम राज भाटी, राधेश्याम भाटी, प्रवीण भाटी, चौधरी भोपाल सिंह,सुरेश पाल (कनक बिग स्टोर) महेश चंद्र यादव, नरेंद्र पांडे, रघुराज सिंह (टोनी), डी.के. चौहान, महेंद्र प्रताप सिंह, परविंदर कुमार, तनुज शेट्टी, नीरज जैन, अतुल बंसल, शरत के अलावा हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई और प्रसाद ग्रहण किया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *