

सब की नजर संवाददाता
मछलीशहर, जौनपुर। लोकसभा मछलीशहर के अन्तर्गत विधानसभा मछलीशहर के फुलखाँ मोहल्ला मे सम्मानित कार्यकर्ताओं द्वारा मछलीशहर के भाजपा सांसद बी.पी. सरोज का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर कालोनी वासियों ने सांसद बी.पी. सरोज के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। सांसद बी.पी. सरोज ने कालोनी निवासियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिस पर कालोनी के निवासियों ने सांसद बी. पी. सरोज का आभार व्यक्त करते हुए उनका जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि बी.पी. सरोज जैसे सांसद होना चाहिए कि समस्याओं को सुनते ही तत्काल समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर सांसद बी.पी. सरोज ने कहा कि आप लोगों ने मेरे ऊपर विश्वास जताकर अपना कीमती मत देकर लोकसभा में भेजा है इसलिए आप लोगों की समस्याओं का समाधान कराना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्य में विश्वास रखती है। सांसद ने कहा कि मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए मै हमेशा तत्पर रहता हूँ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal