

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के गांव चेरापुर तरहठी में सोमवार को जय बजरंग हैंड्रम क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विशंभर दुबे ने मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सहयोग समर्पण अनुशासन व मैत्री भाव का संदेश देते हैं। खेलों से समूह में कार्य करने की भावना विकसित होती है, जो व्यक्ति के जीवन पर्यंत काम आती है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता उन्हें उचित मंच प्रदान करने की है। ऐसे प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल प्रतिभाओं के विकास में सहायक होता है। उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिकरारा टीम ने निर्धारित 6 ओवर पांच विकेट खोकर 69 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेरापुर टीम ने महज पांच ओवरों में ही 70 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। सिकरारा की टीम के राजेश पांडेय को 24 रन बनाने के कारण मैन ऑफ द मैच चुना गया। क्रिकेट मैच की कमेंट्री टूर्नामेंट राजेश पटेल व सुरेश पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष भरत तिवारी , चंदन पांडेय, अमित दुबे, बालकृष्ण मिश्रा, रोहित सिंह, अनुज दुबे, रानू मिश्रा व वेद प्रकाश पांडेय समेत अन्य लोगों टूर्नामेंट में सहयोग किया।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal