
कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
पूर्वी दिल्ली: दिल्ली में चुनाव की गहमागहमी के चलते रविवार को दयालपुर वार्ड संख्या 242 के आम आदमी पार्टी के दमदार और जुझारू होने के साथ-साथ अपने क्षेत्र में खासे लोकप्रिय प्रत्याशी कमल गौड़ समर्थन में विशाल जनसभा संपन्न हुई। साय 6:00 बजे से आयोजित विशाल जनसभा में तीमारपुर के विधायक दिलीप पांडेय ने निगम प्रत्याशी कमल गौड़ के समर्थन में वोट देने की अपील करते हुए कहा- यह निगम का छोटा चुनाव है जिसमें क्षेत्रीय मुद्दे गली नाली की साफ-सफाई आदि हैं जिनसे अक्सर आम लोगों का वास्ता पड़ता है पिछले 15 वर्षों से निगम में भाजपा की सरकार है परंतु किसी भी क्षेत्र में दो माह के बाद भी कूड़ा नहीं उठता, अभी तक दिल्ली में प्रवेश करते ही कूड़े के विशाल पहाड़ के दर्शन होते थे, अब वक्त है दिल्ली की सूरत बदलने का जब आप आगामी 4 दिसंबर को कमल गौड़ के पक्ष में झाड़ू चलाकर दिल्ली के धुंधले चेहरे को चमका सकते हैं जिसमें आप सबका सहयोग अपेक्षित है। जनसभा में पहुंचे दिल्ली पांडेय का अभिनंदन और आभार व्यक्त करते हुए कमल गौड़ ने कहा- आप सब के समर्थन और सहयोग से निगम में पहुंचने के बाद सर्वप्रथम नालियों का कायाकल्प कर दूंगा, सभी टिप्पर क्षेत्र में घूमेंगे जिसे नाल से निकाली गई गाद सीधे टिपर में डाली जाए ना कि सड़क पर महीनों पड़ी रहे, लेंटर माफिया का वर्चस्व रुपी भ्रष्टाचार समाप्त करना मेरी प्रतिज्ञा में शामिल है, आपके क्षेत्र में पैसे मांगने वाले लोग सपना बन जाएंगे हमारे वार्ड में कुल 189 सफाई कर्मी है परंतु वे सभी सड़क पर दिखाई नहीं देते मेरे आने वाले कार्यकाल में वह सब आपकी सेवा में सड़क पर दिखेंगे, काम में कोताही बरतने पर उन्हें हर हाल में जाना होगा। इस अवसर पर प्रिंस सूर्यवंशी ने अपने 20 युवा साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्रीधर शर्मा के कुशल मंच संचालन में अश्वनी बागड़ी, रामा शंकर पांडेय रामायण यादव, उमेश वर्मा, हरीश, नरेश शर्मा, अंकित शर्मा, प्रिंस कसाना, राम अवतार कवि, कासिम भाई प्रधान, लक्ष्मण प्रसाद, लीलाधर, राकेश, जगराम, संजय, राजेश प्रधान, जय सिंह यादव, पी एन मिश्रा, चौधरी राजवीर सिंह, नरसिंह मिश्रा, विशाल शर्मा, संजीव तोमर, अरविंद शर्मा, हरिओम, मनोज कौशिक, चौधरी जिले सिंह, मनोज शर्मा राधा डेरी, डॉ प्रीतम सहित क्षेत्रवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal
