Home / Flash / प्रशासन द्वारा रिहायशी मकान तोड़े जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,आक्रोशित ग्रामीणों ने सीडा प्रभारी का किया घेराव, तानाशाही का लगाया आरोप

प्रशासन द्वारा रिहायशी मकान तोड़े जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,आक्रोशित ग्रामीणों ने सीडा प्रभारी का किया घेराव, तानाशाही का लगाया आरोप

15 दिन के मासूम बच्चा समेत महिलाएं, पुरुष ,पशु सर्दी में हुए बेघर –

मुंगराबादशाहपुर। औद्योगिक क्षेत्र गांव सतहरिया में 60 वर्षों से रह रहे पांच मकानों को उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया व सीओ अतर सिंह तथा सीडा प्रभारी हर्ष प्रताप सिंह की उपस्थिति में बुलडोजर लगाकर पांच मकानों को जमींदोज कर दिया गया। जिसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

एसडीएम राजेश चौरसिया ने 5 मकानों के सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिन के भीतर यदि मकान सहित जमीन को खाली नहीं किया तो बचे हुए मकानों पर भी बुलडोजर चला दिया जाएगा।आशियाना गिरता देख लोग बिलख बिलख कर रोने लगे। प्रशासन को कोसते हुए नारेबाजी की।ग्रामीणों ने गांव से नारेबाजी करते हुए सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण सीधा कार्यालय पर जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। पांच मकानों में रहने वालों में रामराज मौर्या, प्रमोद मौर्या, देवराज मौर्य, प्रेमा देवी, रामचंद्र यादव व बसंत लाल हरिजन ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि प्रशासन द्वारा बिना किसी सूचना दिए एकाएक पहुंचकर बर्बरता पूर्वक रियासी मकानों को तोड़ा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि रिया इसी मकान टूटने से 15 दिन का मासूम बच्चा सहित कई महिलाएं, पुरुष ,बच्चे और पशु सेट तोड़ने से पशु भी बेघर हो गए हैं। 5 मकानों में एक शौचालय भी सरकार द्वारा बनाया गया था उसे भी तोड़ दिया गया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम राजेश चौरसिया व सीओ अतर सिंह ने 5 मकानों के परिवारों को दो बिस्सा जमीन पट्टा आवंटित कर कागज देने के डेढ़ महीने के अंदर खाली करने की बात पर तीन घंटे बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ 5 मकानों के सदस्यों में रामचंद्र, पूनम मौर्या, सुनील मौर्या, कमलेश यादव, विनय, प्रतीक, सावित्री, पार्वती रानी नैंसी ,पूजा ,उर्मिला ,सरोजा, शिव कुमार यादव सहित 90 सदस्यों बेघर हो गए। इस अवसर पर सीओ अतर सिंह, तहसीलदार सुदर्शन,थाना प्रभारी रमेश यादव, पवारा एशो राज नारायण चौरसिया, चौकी इंचार्ज अजय प्रकाश पांडे समेत पुलिस बल मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *