
कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
उत्तर पूर्वी दिल्ली। दिल्ली एमसीडी चुनाव में जहां सभी पार्टियां अपना-अपना चुनावी मुद्दा लेकर मैदान में उतर चुकी हैं। वहीं व्यंगबाण भी तरकश से निकलने लगे है सभी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है। इसी क्रम में सोनिया विहार वार्ड संख्या 249 से भारतीय जनता पार्टी की जुझारू और मिलनसार प्रत्याशी सोनी अनुपम पांडेय अपने विरोधियों से काफी आगे चल रहें है, तथा क्षेत्रवासी भी खुलकर बोलने लगे हैं। क्षेत्र के मजबूत दावेदार साबित हो रही सोनी अनुपम पांडेय के अनुसार दिल्ली में बुनियादी समस्यायों से मुक्त करने का काम सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है। यदि दिल्ली में विकास की गति बनाए रखना है तो वार्ड 249 की जुझारू योग्य उम्मीदवार सोनी अनुपम पांडेय को भारी बहुमत से वोट देकर एमसीडी में भेजे ताकि हम और आप मजबूत हो सकें. सोनी अनुपम पांडेय की सेवा के मद्दे नजर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है लोगों का कहना है कि इस बार हम अपना वोट भारतीय जनता पार्टी की जुझारू और मिलनसार प्रत्याशी सोनी अनुपम पांडेय को ही देंगे। संवाददाता से बातचीत के दौरान सोनी अनुपम पांडेय ने कहा- इस बार भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को बाहर का रास्ता दिखा देंगे। इसमे कोई शक नही है सोनिया विहार को बुनियादी सुविधा युक्त क्षेत्र बनाना ही एकमात्र लक्ष्य है। पदयात्रा के दौरान पूर्वांचल जिला मोर्चे के जिलाध्यक्ष अब पांडे अनुपम पांडेय, किशोर मिश्रा, मथुरा दत्त जोशी, राजेश राज चंदन ठाकुर हरेंद्र तिवारी गोलू अग्नि तिवारी अवनीश तिवारी घनश्याम शुक्ला सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal
