


विधायक डॉक्टर आर. के वर्मा, पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष सपा जौनपुर लाल बहादुर यादव ,सपा नेता उमाशंकर चौरसिया , सहित तमाम गणमान्य लोगों ने श्रद्धेय नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
————————————————————
सब की नजर न्यूज नेटवर्क
सुवंसा, प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रविवार को श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष रानीगंज डॉक्टर शेर बहादुर यादव के नेतृत्व में नगर पंचायत सुवंसा बाजार में किया गया। इस अवसर पर रानीगंज के विधायक डॉक्टर आरके वर्मा , सपा नेता उमाशंकर चौरसिया , पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष सपा जौनपुर लाल बहादुर यादव सहित तमाम गणमान्य लोगों ने श्रद्धेय नेताजी को श्रद्धांजलि के साथ-साथ भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी, समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया जी, स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा जी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी, पूर्व विधायक समाजवादी नेता स्वर्गीय रामदेव दुबे जी के चित्रपट पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किय। आयोजित सभा में बतौर मुख्य अतिथि रानीगंज के विधायक डा. आर.के. वर्मा ने श्रद्धेय नेताजी को याद करते हुए कहा 10 अक्टूबर को सुबह जब नेता जी का देहांत हुआ है तो ऐसा लगा कि भारत के राजनैतिक पटल पर एक महान समाजवादी पुरोधा का अंत हो गया। जिससे भारतीय राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय नेताजी ने जाति और मजहब के नाम पर कभी बंटवारा नहीं किया और समाजवाद को जन जन के दिलों में बसाया। विधायक ने कहा कि आज भाजपा ठीक उसके विपरीत अर्थतंत्र और अधिकारों को केंद्रीकृत करके देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है। जिस तरीके से भाजपा की सरकार में रेल से लेकर के खेल तक, एलआईसी, एयरपोर्ट आदि का निजीकरण करके देश में व्यक्तिगत पूंजीवाद को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है । भाजपा सरकारी नौकरियों को खत्म कर देश के नौजवानों को बेरोजगार कर रही है। आउटसोर्सिंग भर्ती, संविदा भर्ती और अग्निवीर भर्ती के नाम पर नौजवानों का भविष्य बर्बाद करने का कार्य किया जा रहा है। अपनी नीतियों और योजनाओं के माध्यम से अपने उद्योगपति मित्रों की जेब भर कर देश को कंगाल करने का कार्य किया जा रहा है। भाजपा सरकार धन की बात उद्योगपतियों से करती है मन की बात गरीब जनता से करती है। कार्यक्रम में धर्मेंद्र सोलंकी एवं आजमगढ़ से उजाला यादव बिरहा गायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धेय नेताजी की श्रद्धांजलि अर्पित की। विशिष्ट अतिथि के रुप में छविनाथ यादव निवर्तमान जिलाध्यक्ष, लाल बहादुर यादव पूर्व विधायक जौनपुर, अब्दुल कादिर जिलानी निवर्तमान जिला महासचिव रहे। संचालक वेद प्रकाश गौतम, कार्यक्रम की अध्यक्षता में जमील अहमद मंसूरी ने किया। इस मौके पर अमरपाल यादव, संतोष यादव, सुधीर श्रीवास्तव, संतोष पटेल, कन्हैया तिवारी, विवेक यादव, उर्मिला यादव, सपा नेता मुँगराबादशाहपुर उमाशंकर चौरसिया,आज़म खान, मीडिया प्रभारी संजीव पांडेय सहित आदि लोग मौजूद रहे। सब की नजर न्यूज नेटवर्क की खास रिपोर्ट।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal


