
सब की नजर न्यूज नेटवर्क
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर का परिसीमन होने से कई ग्रामीण क्षेत्र के जुड़ जाने से धगर निकाय चुनाव में इसबार लड़ाई बड़ी ही काटेदार होगी। चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा शुरू कर दिया है। गत नगरपालिका परिषद के चुनाव में समाजवादी पार्टी से नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर अध्यक्ष पद का चुनाव समाजवादी पार्टी से लड़ चुके वर्तमान में मुँगराबादशाहपुर अंजुमन सदर तहसीमुलहक ( बन्ने ) इसबार नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए अपनी तैयारी फिर शुरू कर दिया है यही कारण है की बुधवार को तहसीमुलहक ( बन्ने ) नगर के साथ साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में जाकर लोगों से मिलकर कहा कि आप लोगों का आशीर्वाद रहा और समाजवादी पार्टी ने इसबार पुनः अध्यक्ष पद के लिए मौका दिया तो चुनाव अवश्य लड़ूंगा। ज्ञात हो कि तहसीमुलहक ( बन्ने भाई ) समाजवादी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता के साथ – साथ सांसद प्रतिनिधि भी रह चुके हैं और वर्तमान में अंजुमन सदर के पद को बखूबी संभाल रहे हैं। अंजुमन सदर बनने से तहसीमुलहक ( बन्ने ) का जनाधार बढ़ा है। अब देखना यह है कि समाजवादी पार्टी पुराने प्रत्याशी को ही अध्यक्ष पद के लिए टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारती है या फिर कोई नया चेहरा पर अपना दांव खेलती है यह तो समय ही बताएगा ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal