
जय प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट
बुलन्दशहर । जनपद के औरंगाबाद खानपुर थाना क्षेत्र के गांव के पास एक देशी शराब से भरा 10 टायरा ट्रक पलटा । ट्रक पलटने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ 300 शराब की पेटी लूटकर फरार हो गई। खबर लिखे जाने तक मौके पर आबकारी विभाग के तीन सीओ घरों और बोंगे बिटोरे में सर्च अभियान चलाकर शराब की पेटियों को बरामद करने में जुटे थे। कई महिलाओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया बाद में उन्हें छोड़ा गया।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal
