Home / Flash / ठंड से बेहाल लोगों को ढूंढ ढूंढ कर कंबल दे रहा मदद फाउंडेशन

ठंड से बेहाल लोगों को ढूंढ ढूंढ कर कंबल दे रहा मदद फाउंडेशन

सब की नजर संवाददाता

प्रयागराज। इस भीषण ठंड में जहां लोग शाम के बाद अपने घरों से बाहर निकलना भी पसंद नहीं करते वहीं सामाजिक संस्था मदद फाउंडेशन की टीम रात में कंबल लेकर ऐसे जरूरतमंद व्यक्ति या परिवार की तलाश में निकल जाती है जिन्हें तन ढकने के लिए रजाई गद्दे या फिर कंबल की व्यवस्था नहीं है। बता दें कि मदद फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगला प्रसाद तिवारी अपनी टीम के साथ रोज रात में निकलते हैं और जो भी व्यक्ति ठंड से ठिठुरता हुआ दिखाई देता है उसे कंबल देते हैं। मंगला प्रसाद तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी एक वीडियो और अपना मोबाईल नंबर जारी कर प्रयागराज जनपद के लोगों से यह अपील की है कि यदि आपके आसपास कोई भी जरूरतमंद, गरीब, असहाय, निरीह, शोषित वंचित एवं संसाधन विहीन व्यक्ति या परिवार हो जिन्हें कंबल की आवश्यकता हो तो मुझे बताएं या उनका लोकेशन शेयर करें मैं खुद उनके पास कंबल पहुंचाने जाऊंगा। गौरतलब है कि मंगला प्रसाद तिवारी व उनकी टीम दिसंबर से अभी तक जरुरतमंदों के बीच 400 कंबल वितरित कर चुकी है। हमसे हुई बातचीत में मदद फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संस्थापक मंगला प्रसाद तिवारी ने बताया कि हम यदि चाहे तो किसी एक जगह पर कैंप लगाकर भी कंबल वितरित कर सकते हैं लेकिन तब हमारा एवम मदद फाउंडेशन का उद्देश्य पूरा नहीं होगा क्योंकि हम यह चाहते हैं कि जो भी राहत की सामग्री या फिर कंबल इत्यादि वितरित हो वह सिर्फ और सिर्फ जो उसका पात्र है उस व्यक्ति तक ही पहुंचे, इसीलिए हम और हमारी टीम रात में ऐसे लोगों की तलाश में निकलती है जिनके पास वास्तव में इस भीषण ठंड से बचने हेतु रजाई गद्दे या कंबल की व्यवस्था नहीं है, ऐसे लोगों को तत्काल चिन्हित कर उन्हें वहीं पर कंबल प्रदान कर दिया जाता है। गौरतलब है कि प्रयागराज निवासी मंगला प्रसाद तिवारी मदद फाउंडेशन नाम से अपनी संस्था चलाते हैं और समाजसेवा का कार्य अपनी कुल इनकम का दस प्रतिशत निकाल कर करते हैं। मदद फाउंडेशन संस्था गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों को भोजन एवं पानी वितरित करती है इसके साथ ही ठंड के मौसम में स्वेटर, कपड़े, जैकेट, जूते, चप्पल इत्यादि के साथ ही कंबल वितरण का कार्य करती है। मंगला प्रसाद तिवारी का मानना है कि गरीबी एक जाती है और मैं इस जाति के कल्याण के लिए कार्य कर रहा हूं।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *