Home / Flash / घर-घर पहुंच रहा भगवान श्री राम मंदिर का आमत्रंण और अमृत अक्षत

घर-घर पहुंच रहा भगवान श्री राम मंदिर का आमत्रंण और अमृत अक्षत

सब की नजर की खास रिपोर्ट

महराजगंज,जौनपुर। सदियों से मंदिर निर्माण का सपना संजोए लम्बे समय के विवाद के बाद राम मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ ही मूर्ति प्रतिष्ठा की खुशी के मौके पर देश से लेकर प्रदेश और जिले से लेकर गांव तक राम भक्त घर घर प्रसाद और आमत्रंण पत्र देकर अपनी श्रद्धा और खुशीयाँ विखेर रहे हैं।
उसी कड़ी में महराजगंज ब्लॉक के नाहरपुर गांव में आज घर-घर आमत्रंण पत्र और मंदिर का पूजित अक्षत भक्तों में वितरण किया जहां जय श्री राम के नारे के साथ शंखनाद करते हुए उक्त कार्य को लोग खुशीयों भरे मन से करते दिखे जिसमें नाहरपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय पं.अमरनाथ पाण्डेय के घर पहुंचने पर लालमणि पांडे जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने बताया कि यह राम मंदिर से पूजित अमृत अक्षत और निमंत्रण को घर-घर पहुंच कर हम अपने को धन्य कर रहे हैं । इस मौके पर वीरेंद्र सह जिला कार्यवा मछलीशहर, अमरपाल तिवारी, राय साहब सिंह,कृष्णकांत पांडे, आकाश पांडे व अखिलेश पांडे आदि उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *