Home / Flash / देश के सभी बच्चे होंगे शिक्षित, तो यह देश बनेगा विकसित- थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह

देश के सभी बच्चे होंगे शिक्षित, तो यह देश बनेगा विकसित- थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह

हिंदी मीडियम हो या इंग्लिश, अनुशासन का होना जरूरी- शेखर आनंद पांडेय

—————————————
*शिक्षा से अपना ही नहीं,परिवार समाज और देश का होता है विकास – आलोक कुमार गुप्ता-
—————————————–

वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर के सराय रुस्तम रोड पर स्थित के डी पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह उपस्थित हुए, विद्यालय गेट पर पहुंचते ही छात्राओं द्वारा पुष्प वर्षा कर मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया गया, मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन के माध्यम से बच्चों को आशीर्वाद और उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया । विशिष्ट अतिथि के रूप में सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्ता, स्पेक्ट्रम कोचिंग के डायरेक्टर शेखर आनंद पांडेय द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया, शेखर आनंद पांडेय ने कहा कि आपका बच्चा हिंदी मीडियम से पढ़ रहा है या इंग्लिश मीडियम यह मायने नहीं रखता, बल्कि उसे किस अनुशासन और माहौल में पढ़ाया जा रहा है मायने यह रखता है, इसी के साथ विद्यालय की व्यवस्था और अनुशासन की तारीफ भी किया, इसी क्रम में आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी व्यवस्था है जिससे मानव समाज का विकास हो सकता है, और यह विकास केवल अपना ही नहीं बल्कि परिवार समाज और देश का विकास होता है,उद्बोधन के क्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह ने कहा कि जब इस देश का एक-एक बच्चा शिक्षित होकर तरक्की करेगा , तभी यह देश विकसित बन पाएगा, इसी के साथ सभी बच्चों और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए वाणी को समाप्त किया। केडी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर दुर्गा प्रसाद ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि सहित उपस्थित पत्रकारों को माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *