Home / Flash / माघ मेले के प्रथम प्रशिक्षण शिविर में पुलिस कर्मियों को माघ मेले कि भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया गया – SSP मेला

माघ मेले के प्रथम प्रशिक्षण शिविर में पुलिस कर्मियों को माघ मेले कि भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया गया – SSP मेला

कुलदीप शुक्ल की रिपोर्ट

प्रयागराज। रिजर्व पुलिस लाइंस प्रयागराज के सभागार में आयोजित पुलिस प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माघ मेला डॉ राजीव नारायण मिश्र IPS के द्वारा माघ मेले के महत्व एवं मेले की भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया गया | पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माघ मेले मे आने वाले श्रद्धालुओं, स्नानार्थियों एवं कल्पवासियों का मेला क्षेत्र में सुगम आवागमन हो सके और कल्पवासी माघ मास में सुरक्षित प्रवास करे एवं सभी सुरक्षित स्नान कर सकें। डॉ मिश्र द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि माघ मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ आचरण एवं व्यवहार उत्कृष्ट कोटि का रखे व सभी माघ मेला ड्यूटी गाइडलाइन का पालन करें।
इसी क्रम में प्रशिक्षण शिविर के क्रमशः अन्य सत्रों में पुलिस उपायुक्त यातायात कमिश्नरेट प्रयागराज आशुतोष द्विवेदी ने यातायात व्यवस्था व भीड़ नियंत्रण के बारे मे एवं अंतिम सत्र मे यातायात निरीक्षक सौरभ सिंह ने पार्किंग व्यवस्था व पान्टून पुलों के सम्बंध में सभी को प्रशिक्षित किया गया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *