Home / Flash / भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को दिया बूट्स

भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को दिया बूट्स

सब की नजर संवाददाता

जौनपुर। श्री राम निरंजन इंटर कॉलेज के प्रांगण में एनसीसी कैडेट्स को एनसीसी सेकेण्ड ऑफिसर अभिषेक सिंह एवं सीएचएम काशी कुंवर की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के माध्यम से 100 एनसीसी बूट्स उपलब्ध कराये गये। बता दें कि श्री सिंह ने बीते 11 अगस्त 2023 को नगर के पालिटेक्निक चौराहे के पास स्थित लोहिया पार्क में झंडारोहण के कार्यक्रम में बच्चों को बूट उपलब्ध कराने को कहा था। अपने महत्वपूर्ण कार्यों में से समय निकालकर शनिवार को उपरोक्त विद्यालय प्रांगण में उपस्थित होकर सभी एनसीसी कैडेट्स से संवाद किया। साथ ही सभी को बूट्स उपलब्ध कराया। अन्त में ऑफिसर अभिषेक सिंह एवं काशी कुंवर ने समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति रही।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *