Home / Flash / युवा कल्याण एव प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

युवा कल्याण एव प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

डा०दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक अन्तर्गत सार्वजनिक इण्टर कालेज मुंगरा बादशाहपुर के खेल कूद प्रांगण में 16दिसम्बर 2023को जिला जौनपुर द्वारा आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण एव प्रा ०वि ०द ०अधिकारी मुंगरा बादशाहपुर स्वाती पांडेय रही । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख श्री सत्येन्द्र सिंह ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को बिकास खण्ड अधिकारी श्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास खण्ड अधिकारी श्री दिनेश प्रताप सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी जय बिक्रांत सिंह , क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री रवि प्रकाश यादव, उमाकांत मौर्य शामिल रहे । प्रतियोगिता में जूनियर ,सब जूनियर ,सीनियर सभी वर्गों के खिलाड़ियों ने अपना – अपना जौहर दिखाया ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *