
डा. दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय हसनपुर में ग्रुप एम के माध्यम से उत्तर प्रदेश के कुल बारह जनपदों में संचालित हैलो डाक्टर दीदी कार्यक्रम में क्रियान्वित कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा हसनपुर में भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को 0से 6 वर्ष के बच्चो के पोषण , स्वच्छता, एव स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।जागरूकता अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुल चार बातो पर विशेष रूप से जानकारी दी गई। (1)0से 6माह तक के बच्चो को केवल मां का दूध पिलाना।(2)6माह के बाद बच्चों को ऊपरी पौष्टिक आहार देना।(3) बच्चो को ऊपरी आहार कैसे देना है और कितनी मात्रा कितनी बार देना है ,(4) बच्चों को स्तनपान कराने के पहले स्तन को साबुन से धोने और पौष्टिक आहार देने के पहले हाथ को साबुन से हाथ धोने संबंधित जानकारी दी गई। मुख्य चार बिंदुओ के लिए समुदाय मे आंगनबाड़ी ,आशा,ग्राम प्रधान, एव जागरुक सम्भ्रांत लोगों से मिलकर आई पी सी सत्र व मिस्ड कॉल नंबर 07878781003 पर काल करके स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करने के लिए हैलो डाक्टर दीदी मे काल करने के लिए ग्रामीण महिलाओं को जानकारी दी गई इस नंबर पर कॉल मुफ्त होगा । हैलो डाक्टर दीदी कार्यक्रम का उद्देश्य आई पी सी, के साथ साथ डिजिटल माध्यम से स्वास्थ्य स्वच्छता,और पोषण संबंधित पर लक्षित समूह के बीच जागरूकता पैदा करना है। इस कार्यक्रम को चला रहे जगनारायण मौर्य ,डाली, एव अन्य नाटक कलाकार की ग्रामीण लोग प्रसंशा करते नजर आए। कार्यक्रम में डा ०दिनेश कुमार मौर्य , दीना नाथ उर्फ सुन्दर तिवारी, सुमन पांडेय, सुरेश चंद्र गौतम शिक्षा मित्र,नीतेश वर्मा प्रधानाचार्य , श्रीमती रेखा रानी पांडेय आंगनबाड़ी , प्रमिला मौर्य आशा शकुंतला पटेल, सीता सरोज, मंजू यादव, के साथ साथ गांव के अन्य सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ की स्वास्थ्य संबंधित प्रतियोगिता भी कराई गई और उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal