Home / Flash / युवाओं के सपने हो रहे साकार, प्रदेश में रोजगार के अवसर अपार- सांसद बी.पी. सरोज

युवाओं के सपने हो रहे साकार, प्रदेश में रोजगार के अवसर अपार- सांसद बी.पी. सरोज

“

नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का नया मछलीशहर”

—————————————————

सब की नजर संवाददाता

मछलीशहर, जौनपुर। सेवायोजन विभाग एवं कौशल विकास मिशन उत्तर प्रदेश द्वारा लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर के विधानसभा जफराबाद के बयालसी इंटर कॉलेज, जलालपुर परिसर में आयोजित ‘वृहद रोजगार मेला’ के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बी. पी. सरोज उपस्थित होकर चयनित अभ्यर्थियों कों नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर उपस्थित छात्र/छात्राओं कों सम्बोधित करते हुए मछलीशहर के सांसद बी. पी सरोज ने कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का नया मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सपने साकार हो रहे हैं। प्रदेश में रोजगार के अवसर अपार मिल रहा है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह , विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह , मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह दीपू , मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा , मंडल अध्यक्ष मोहन राजभर, जिला पंचायत सदस्य आमोद सिंह रिंकू, जिला पंचायत सदस्य कैलाश दुबे , प्रभारी ओबरा विधानसभा अरबिन्द सिंह , चेयरमैन गौरा बादशाहपुरदिनेश सोनकर , तथा पार्टी के तमाम पदाधिकारी गण मौजूद रहें।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *