Home / Flash / बेटी पढाओ बेटी बचाओ ये सरकार का कथन है लेकिन बिना माता पिता की गरीब बेटी के साथ अत्याचार पर प्रशासन का भी साथ नहीं मिल रहा है

बेटी पढाओ बेटी बचाओ ये सरकार का कथन है लेकिन बिना माता पिता की गरीब बेटी के साथ अत्याचार पर प्रशासन का भी साथ नहीं मिल रहा है

डॉ प्रमोद कुमार शुक्ल की रिपोर्ट

तहबरपुर, आजमगढ़। ज्योति राय पत्नी प्रवीण राय साकिन कोठिहार थाना तहबरपुर आजमगढ़ में लगभग छः वर्ष पूर्व विवाह हुआ था, ज्योति राय के माता पिता नहीं हैं और भाई हैं उनकी स्थिति भी अच्छी नहीं है ।ससुराल पक्ष के पति, सास ससुर आदि ज्योति की गरीबी अवस्था में प्रताड़ित करना शुरू किये कि तुम अपने मायके से तीन लाख रूपये लाओ इस पर ज्योति ने जब असमर्थता जाहिर किया कि मैं कहाँ से लाऊं माता पिता रहे नहीं भाई की स्थिति ठीक नहीं है इस पर ससुराल पक्ष के लोग ज्योति को मारना पिटना शुरू कर दिये और उसे घर से निकाल दिया ।ज्योति के पास एक चार वर्ष की बच्ची भी है और वह अपने मायके टिकरिया मख्धुखा, थाना फूलपुर में रह रही है ज्योति ने एक एफ आइ आर भी थाना तहबरपुर में लिखवाया है परन्तु अब तक एक माह हो गया कोई कार्रवाई नहीं हुई ।ज्योति और भाई का कहना है कि हमारी गरीबी के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई है आज पैसा रहता तो सारा काम हो जाता।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *