Home / Flash / भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने प्राथमिक विद्यालय में की साफ सफाई, दिया जागरूकता का संदेश

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने प्राथमिक विद्यालय में की साफ सफाई, दिया जागरूकता का संदेश

लोगों को स्वस्थ जीवन के साथ-साथ स्वच्छ जीवन जीने के लिए भी प्रेरित किया जाए- ज्ञान प्रकाश सिंह

——————————————

सब की नजर संवाददाता

जौनपुर। समाजसेवी व भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत अपने पैतृक गांव गोधना के प्राथमिक विद्यालय में सफाई किया। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। हमारे जीवन में स्वच्छता का बहुत महत्व है इसलिए हम जिस भी स्थान पर रहते हैं हमें वहां के आसपास के स्थान पर स्वच्छता रखना चाहिए जिससे कि हम बीमारियों से दूर रह सके।स्वच्छता पखवाड़ा मनाने का सबसे बड़ा कारण यह है कि लोगों को स्वस्थ जीवन के साथ-साथ स्वच्छ जीवन जीने के लिए भी प्रेरित किया जाए। इसके लिए भारत सरकार ने अपने सभी मंत्रालयों को यह आदेश दिया है कि उनके अधिकार में आने वाले सभी राज्य व जिले में लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करें और जितना हो सके अपने देश को साफ बनाएं। स्वच्छ पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य लोगों को खुले में शौच करने से रोकना है वह उन्हें आसपास की साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित करना भी है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *